Sunday, 30 March 2025

सावदा के फैजान शेख को मिला जीवदान: सारा अस्पताल के डॉ मिनाज का माना शुक्रिया।

सावदा के फैजान शेख को मिला जीवदान: सारा अस्पताल के डॉ मिनाज का माना शुक्रिया।*

सावदा के एक गरीब नौजवान फैजान शेख जिसकी उम्र 20 साल वह बेहोशी की हालत में जलगांव सारा हॉस्पिटल में लाया जाता है। डॉक्टर मिनाज पटेल सीईओ सारा हॉस्पिटल जलगांव  उसको देखकर रिश्तेदारों को बताते हैं कि पेशेंट की हालत बहुत ज्यादा खराब है आप लोग चाहे तो हम कोशिश करते हैं और उन लोगों ने इजाजत देते ही सारा हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों ने 16 मार्च से मुसलसल इस नौजवान पर मेडिकल ट्रीटमेंट की और आज ईद के पूर्व संध्या पर उसे डिस्चार्ज दिया गया।
 
 सावदा गांव के लाला ग्रुप के सभी मेंबरों खास करके फिरोज लेफ्टी, मोइन लाला, गुड्डू शाह, शरीफ शाह, मोहसिन शेख, नाजिम शेख,  इन्होंने कोशिश करके इस बच्चे के लिए अच्छा करने पर डॉक्टर को शाल बुके और तोहफा देकर उनका 
इस्तेकबाल किया गया।

*एकता संगठन द्वारा शुक्रिया*
इस बच्चे का देखरेख एकता संगठन के गेंदालाल मिल के संगठक युसूफ खान देख रहे थे उन्होंने सावदा और डॉक्टर के बीच कोआर्डिनेशन का काम किया इसलिए उनका भी शुक्रिया अदा किया गया एकता संगठन के फारुख शेख ने डॉ मिनाज पटेल साहब को शाल बुके  देकर उनका इस्तकबाल किया।
 
इस मौके पर  डॉ खान , डॉ इरफान, यूसुफ खान, चांद खान,शरीफ शाह, मोहसिन शेख,नाजिम शेख, और स्टाफ मौजूद थे।


No comments:

Post a Comment