Thursday, 30 October 2025

जानिए मदरसे को 10 लाख की सबसिडी कैसे मिलाए?

डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना 2025-26 के तहत मदरसों से आवेदन आमंत्रित। रिपोर्ट अयाज़ मोहसिन, इंडिया 365 न्यूज.जलगांव, दिनांक 30 अक्टूबर 2025।

जिन मदरसों में पारंपरिक धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान, गणित, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू जैसे विषयों की आधुनिक शिक्षा दी जाती है, उनसे डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना वर्ष 2025-26 के तहत आवेदन मांगे गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत आधुनिक शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) तैयार करने हेतु 10 लाख रुपये तक का अनुदान स्वीकृत किया जा सकता है। संबंधित मदरसा या संस्थान का धर्मदाय आयुक्त कार्यालय अथवा महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के पास पंजीकृत होना आवश्यक है।शासन के निर्णय दिनांक 21 अगस्त 2024 के अनुसार, इस योजना के तहत बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि की गई है। इच्छुक मदरसे निर्धारित प्रारूप में आवेदन जिला नियोजन अधिकारी, जिला कलेक्टर कार्यालय, जलगांव के पास 14 नवंबर 2025 तक जमा करें। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र का प्रारूप और आवश्यक दस्तावेजों की सूची www.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।यह जानकारी जिला नियोजन अधिकारी विजय शिंदे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments:

Post a Comment